Friday, July 04, 2008

वनराज भाटिया का यादगार संगीत और वसंत देव के बाकमाल शब्द

जब भारत एक खोज के आरंभिक गीत का ज़िक्र होता है तब वनराज भाटिया और वसंत देव के प्रति सम्मान में सिर झुक जाता है. संस्कृत की रचना को जिस दिलकश अंदाज़ में उन्होंने पेश किया उसकी मिसाल ढूँढे नहीं मिलती.

ऋग्वेद के दशम मंडल से लिये गये इस नासदीय सूक्त ने इतिहास रचा है. जिन स्वरों ने इसकी विश्वसनीयता बढाई है उन्हे भी सलाम।

भारत एक खोज के डीवीडीज़ अब बिकने लग गये हैं.


अवधि 3'.45"


7 comments:

इन्दौरनामा said...

इरफ़ान भाई;
श्याम बाबू के सारे करिश्मों में से भारत एक खोज अदभुत है. उनके सारे शाहकार रिसर्च आधारित रहे हैं.चाहे आलेख हो,पटकथा हो,लोकेशन हो ,कलाकार हों या संगीत.वनराज भाटिया जैसे क्रिएटिव संगीतकार को जिस ख़ूबी से भारत एक खोज में जगह दी गई है वह दीगर फ़िल्मकारों के लिये असंभव है.

मन एक टीस भी है कि जब यह धारावाहिक आया तब इसे बहुत गंभीरता से नहीं लिया गया.काश ! इसका पुर्न-प्रसारण किसी प्राइम चैनल पर फ़िर शुरू हो.और हाँ ...वह भी प्राइम टाइम पर.

Pratyaksha said...

फिर सुनकर आनंद आया ...

डॉ .अनुराग said...

jee han vakai lajavab hai ,abhi bajar me puri tarah nahi aaye hai....order de diya hai....intzaar me hun...ye svar ab bhi kano me goonjte hai.

Ashok Pande said...

बेहतरीन है भाई. अहसानमंद बना दिया आपने इसे यहां लगा कर.

siddheshwar singh said...

namaste ji,
bahut khoob!

Manas said...

Irfaan JI,
Fir un dino ki yaad dilane ke liye dhanyavaad, vakai lajbaab cheej hai, na jane kab se talash thi....aaj poori hui...

ऋतेश त्रिपाठी said...

Bharat ek khoj ke saare episode yahan online dekh sakte hain: http://watchbharatekkhoj.blogspot.com/
Thodi khojbeen ki jaai to lagbhag saare episode www.youtube.com pe mil sakte hain. Youtube se videos download karne ke liye dekhein: http://www.savevideodownload.com/download.php
donloaded files ka file extension .flv karke unhe real player par chalaaya jaa saktaa hai.
Tareeka thodaa tedhaa hai, par 20,000/- bachaane hain aur ye masterpiece bhi dekhnaa hai tou ye sab karnaa padegaa :)

मीटर

आना जाना लगा रहेगा, एक आयेगा एक जायेगा